in ,

वैलेंटाइन्स डे पर रोहित शर्मा ने दिया रितिका को ये ख़ास गिफ्ट, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

रोहित शर्मा ने पांचवें वनडे में शानदार प्रदर्शन किया. 115 रन की बदौलत टीम इंडिया ने पांचवां वनडे जीत लिया. उन्होंने टीम इंडिया का तब साथ दिया जब धड़ाधड़ विकेट गिर रहे थे. लेकिन रोहित शर्मा चट्टान के समान खड़े थे. शतक के बाद टीम इंडिया का स्कोर 274 रन पहुंच गया और जीत का आधा काम कर दिया. उन्हें शतक के लिए पांचवें वनडे में मैन ऑफ द मैच दिया गया. वैलेंटाइन्स डे पर रोहित शर्मा ने मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपनी पत्नी रितिका सजदेह को डेडिकेट किया.

अपनी पत्नी को दिया ये गिफ्ट 

Happy Valentine’s Day Rits @ritssajdeh

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on

रोहित शर्मा प्यार से रितिका सजदेह को रित्स बुलाते हैं. सोशल मीडिया पर अवॉर्ड की तस्वीर डालते हुए रोहित शर्मा ने लिखा- ”हैप्पी वैलेंटाइन्स डे रित्स.” रितिका ने रोहित शर्मा को भी फनी फोटो के साथ रोहित शर्मा को वैलेंटाइन डे पर विश किया था. उनका विश भी काफी वायरल हो रहा है.

@rohitsharma45 ❤️?

A post shared by Ritika Sajdeh (@ritssajdeh) on

पिछली बार 13 दिसंबर को रोहित शर्मा ने शादी की सालगिरह पर श्रीलंका के खिलाफ 208 रन शानदार पारी खेली. ग्राउंड पर उस वक्त रितिका भी मौजूद थीं. उन्होंने ये डबल सेंचुरी भी रितिका को डेडिकेट की थी.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आखिरकार अपने संन्यास को लेकर युवी ने खोला राज, कर दी अपने संन्यास लेने के दिन की घोषणा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत कुछ इस तरह से कोहली ने व्यक्त की ख़ुशी, वही टीम को लेकर भी कही ये बड़ी बात