टीम इंडिया ने पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पांचवें वनडे मैच में मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को 73 रन से हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया है. मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 274 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम महज 201 रन पर ही ढेर हो गई. इस जीत के बाद विराट कोहली ब्रिगेड ने छह वनडे की सीरीज में 4-1 की अजेय बढ़त बना ली है.ऐसे में जब मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कोहली ने टीम की तारीफ की.
हम खुश है

टीम इंडिया की इस जीत से कप्तान कोहली बेहद खुश हैं, उन्होंने कहा, ‘इतिहास बनाकर हम खुश हैं. सारे खिलाड़ियों ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है. जोहांसबर्ग में तीसरे टेस्ट के बाद से हमारा प्रदर्शन शानदार रहा है. हमने अच्छा क्रिकेट खेला है.”खिलाड़ियों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है वो हमारे लिए गर्व की बात है. ऐतिहासिक जीत के पीछे पूरी टीम और मैनेजमेंट टीम का सामूहिक प्रयास है. सीरीज में 4-1 की बढ़त से हम खुश हैं.”यह हमारा एक और संपूर्ण प्रदर्शन था, हमने बल्ले, गेंद और फील्ड तीनों क्षेत्रों में सौ फीसदी प्रदर्शन किया.’
इसके साथ ही कोहली ने कहा कि इस मैच में सिर्फ एक टीम पर सीरीज हारने का दबाव था और वह साउथ अफ्रीका थी.’