भारत और साउथ अफ्रिका के बीच खेली जा रही फ्रीडम सीरीज में भारतीय टीम की मुसीबत कम होने का नाम नही ले रही है.भारत के बल्लेबाज़ इस सीरीज में कुछ ख़ास नही कर पा रहे है,वही अब टीम के स्टार बल्लेबाज़ भी चोटिल हो रहे है.ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच को लेकर टीम को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए है.
टीम के स्टार बल्लेबाज़ हुए चोटिल

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल नेट प्रैक्टिस के दौरान इशांत शर्मा की गेंद पर चोटिल हो गए। बॉल सीधे उनके घुटने पर लगी, जिसके चलते राहुल दर्द से कराहते भी दिखे। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है लेकिन ये बात साफ है कि अगर राहुल तीसरे टेस्ट में नहीं खेलते तो टीम इंडिया की मुश्किलों में और इजाफा हो सकता है।

ऐसे में अगर राहुल की चोट ज्यादा गंभीर हो जाती है तो उनकी जगह शिखर धवन को एक बार फिर से मौका मिल सकता है. आप को बता दे इस सीरीज का तीसरा मैच 24 जनवरी से खेला जाएगा. वही भारत पहले से ही सीरीज हार चूका है.