भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 24 जनवरी से खेला जाएगा. इस मैच में जहाँ भारत अपने सम्मान के लिए खेलेगा.वही साउथ अफ्रीका आखिरी मैच जीत कर क्लीन स्वीप करना चाहेगा. वही इस टेस्ट मैच से पहले टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम में बदलाव के फिर से दिए है.
टीम में शामिल हो सकते है रहाणे

वांडरर्स पर हुए अभ्यास सत्र को अगर संकेत माना जाए तो रहाणे को बुधवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिये अंतिम एकादश में चुने जाने की संभावना है।

रहाणे ने कोहली और हार्दिक पंड्या के साथ बल्लेबाजी की जिससे मध्यक्रम में उनके शामिल होने का संकेत लगता है।बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण सत्र के समाप्त होने के बाद कोहली और रहाणे ने काफी लंबा समय नेट में बिताया। वे चार घंटे के ट्रेनिंग सत्र से बाहर आने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे।
वही आप को बता दे कि लगातार दो टेस्ट मैच में मिली हार के बाद कोहली की लगातार आलोचना हो रही थी. कोहली ने पहले दो मैचों में रहाणे की जगह रोहित को मौका दिया था. जिसके बाद वो आलोचना का शिकार हो रहे है.