भारत और द. अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़़ का पांचवां मुकाबला मंगलवार को खेला जाना है. वनडे सीरीज़ का पांचवां मैच पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है. आइये जानते है क्या है ये बुरी खबर :
मैच में एक बार फिर से बारिश का साया

पांचवें मैच के दौरान मैदान पर होने वाली बारिश बड़ी बाधा बन सकती है. ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि भारी बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द भी हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक पोर्ट एलिजाबेथ में सोमवार को भी बारिश हो रही है और मंगलवार को भी पोर्ट एलिजाबेथ में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है. इस वजह से इस वनडे सीरीज़ के पांचवें मैच में खलल पड़ सकता है.
भारत का रिकॉर्ड रहा है ख़राब

इस मैदान के आंकड़े टीम इंडिया को डरा रहे हैं। पिछले 25 सालों से टीम इंडिया इस मैदान पर एक अदद जीत के लिए तरस रही है। 1992 से अब तक टीम इंडिया ने पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में चार वनडे खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया को चारों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस सीरीज में टीम शानदार फॉर्म में है। अब तक चार में से तीन मुकाबले जीत चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि इस मैदान पर टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। ऐसे में कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ये दाग भी धोना चाहेगी।