in ,

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये स्टार प्लेयर हुई सीरीज से बाहर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. एड़ी की चोट के कारण भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी पांच मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गईं हैं.वही आप को बता दे कि भारतीय महिला टीम ने हाल में ही साउथ अफ्रीका को उन्ही के घर में वन डे सीरीज में 2-1 से हराया था.

बीसीसीआई ने जारी किया बयान 

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ झूलन को एड़ी में चोट लगी है और उसका आज एमआरआई कराया गया.’’इसमें कहा गया ,‘‘ बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने स्थानीय डाक्टर से सलाह के बाद यह पाया कि उसे कुछ सप्ताह आराम की जरूरत है. वापसी के बाद वह पैरों के विशेषज्ञ से बात करेगी और बेंगलूरू में एनसीए में रिहैबिलिटेशन शुरू करेगी

वन डे सीरीज में बनाया थे ये बड़ा रिकॉर्ड 

 भारत की तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में एक नया मुकाम हासिल कर लिया. झूलन ने वनडे में 200 विकेट पूरे कर लिए. ऐसा करने वाली वो दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं. अपना 166वां मैच खेल रही 35 साल की झूलन गोस्वामी ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सलामी बल्लेबाज लारा वूलवार्ट को आउट करके अपना 200वां विकेट चटकाया. इसी बीच बता दें कि पुरुषों में भारत के लिए सबसे पहले 200 विकेट कपिल देव ने 1991 में लिए थे.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक बार फिर से विराट सेना के सामने ये बड़ी मुश्किल, सीरीज जीतने के लिए पाना होगा पार

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल से पहले खेला अपना सबसे बड़ा दांव, इस दिग्गज खिलाड़ी को एक बार फिर से जोड़ा टीम से