in ,

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल से पहले खेला अपना सबसे बड़ा दांव, इस दिग्गज खिलाड़ी को एक बार फिर से जोड़ा टीम से

आईपीएल 11 को लेकर लगभग सभी टीमें को तैयारी पूरी कर ली है. एक तरफ जहाँ सभी टीमें अपना दमखम दिखाने को पूरी तरह से तैयार है. वही दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही राजस्थान ने एक बार फिर से एक हैरान करने वाला दांव चला है. टीम ने एक बार फिर से खुद से महान स्पिनर शेन वार्ने को जोड़ लिया है.

शेन वार्न बने टीम के मेंटर 

शेन वार्ने को राजस्थान की टीम का मेंटर बनाया है. ऐसे में अपनी इस भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि  मैं बहुत खुश हूँ. मैं एक बार फिर से राजस्थान टीम से जुड़ना को लेकर उत्साहित हूँ, मेरी क्रिकेट जर्नी ने इसका एक अलग ही स्थान है. मैं टीम और फैन्स के प्यार को देख कर भावुक हो गया हूँ. 

वही उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि हमारे पास कई युवा और ऊर्जावान युवा खिलाड़ी है, ऐसे में उनके साथ काम करने को लेकर मैं काफी ज्यादा उत्साहित हूँ.

वही आप को बता दे कि राजस्थान ने शेन वार्ने की कप्तानी में ही पहली बार ख़िताब अपने नाम किया था. वही इस बार टीम के कप्तान स्मिथ है, ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि वार्ने और स्मिथ की जोड़ी क्या धमाल मचाती है.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये स्टार प्लेयर हुई सीरीज से बाहर

एंडिले फेहलुकवायो ने मैच से पहले बोल दिए बड़े बोल, कही ये बड़ी बात