आईपीएल 2018 की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही चेयनमैन राजीव शुक्ला ने 11वें सीजन के मैचों के समय में बदलाव करने की बात कही थी। दरअसल बैंगलोर में हुई बैठक के दौरान आईपीएल 11 के ब्रॉडकास्टर्स, स्टार इंडिया की मांग पर बीसीसीआई ने मैचों के समय में बदलाव किया था। नए शेड्यूल के हिसाब से 4 बजे होने वाले मैच को 5:30 पर शिफ्ट किया जाएगा, वहीं 8 बजे के मैच को 7 बजे आयोजित किया जाएगा। हालांकि सभी 8 फ्रेंचाइजी बोर्ड के इस फैसले से एकदम सहमत नहीं है। सभी टीमों में बोर्ड को अपनी परेशानी के बारे में बता दिया है।
टीमों ने कर दी ये बड़ी मांग

खबर है कि 4 बजे के मैच को करीबन एक घंटा आगे करने यानि कि 3 बजे से खेले जाने का प्रस्ताव भी रखा गया था लेकिन फ्रेंचाइजियों को ये भी पसंद नहीं आया। आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा है कि इस मुद्दे पर आखिरी फैसला जल्द लिया जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें का पहला मैच 7 अप्रैल 2018 को मुंबई में खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह भी 6 अप्रैल 2018 को मुंबई में ही आयोजित होगा। टूर्नामेंट 7 अप्रैल से 27 मई तक चलेगा।