in ,

एक बार फिर आ रहा है भारत का त्यौहार,जानिए किस दिन से शुरू हो रहा है आईपीएल

अगर आप भी इस बार भी आईपीएल का इंतजार कर रहे है तो आप के लिए खुशखबरी है. आईपीएल की डेट की घोषणा कर दी गए है. आईपीएल 11 का पहला मैच 7 अप्रैल 2018 को मुंबई में खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह भी 6 अप्रैल 2018 को मुंबई में ही आयोजित होगा। टूर्नामेंट 7 अप्रैल से 27 मई तक चलेगा।

समय में बदलाव किया गया है 

इस बार आईपीएल के समय में बदलाव किया गया है. 11वें सीजन में शाम 8 बजे होने वाले मैच अब 7 बजे शुरू होगा, वहीं पहले 4 बजे होने वाले मैच अब से 5:30 बजे खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये बदलाव ब्रॉडकॉस्टर्स के कहने पर किया गया है। आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “ब्रॉडकास्टर्स ने हमसे मैचों के समय में बदलाव करने का निवेदन किया था और हमने उसे स्वीकार किया है। 8 बजे वाले मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट अब 7 बजे से होगा, जबकि 4 बजे वाले मैच का ब्रॉडकास्ट 5:30 से होगा।

टीमों ने अपने मैदान को लेकर भी किया फैसला 

किंग्स इलेवन पंजाब अपने चार घरेलू मैच मोहाली में खेलेगी, और तीन मैच इंदौर में खेलेगी। जबकि दो साल के बैन के बाद वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैदान का फैसला 24 जनवरी को राजस्थान हाई कोर्ट की सुनवाई के बाद ही हो सकेगा

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुरेश रैना ने की फॉर्म में वापसी, बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

रवि शास्त्री ने आखिरकार लगा दी टीम के बल्लेबाजों की क्लास,गुस्से में कही ये बड़ी बात