in

सुरेश रैना ने की फॉर्म में वापसी, बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने फॉर्म में वापसी कर ली है. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ टी20 मैच में केवल 49 गेंदों में नाबाद 100 रनों की शानदार पारी खेली। ईडन गार्डन्स पर खेले जा रहे इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने 2 विकेट खोकर 181 रन बना लिए हैं.उन्होंने इस पारी के साथ ही इस पारी के साथ टी20 क्रिकेट में कई नए कीर्तिमान हासिल किए हैं।

युवराज सिंह-महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकले रैना

उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान रैना ने 100 रन की अपनी पारी में कुल 5 छक्के लगाए। इसी के साथ रैना भारत में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबात बन गए हैं। रैना ने अब तक भारत में खेले टी20 मैचों में कुल 201 छक्के लगाएं हैं। और वह युवराज सिंह (182), महेंद्र सिंह धोनी (187) और यूसुफ पठान (192) से आगे निकल गए हैं। इस मामले में रैना अब केवल क्रिस गेल (288) और रोहित शर्मा (209) से पीछे हैं।
भारत में खेले टी20 मैचों में सबसे ज्यादा शतक

भारत की जमीन पर खेले टी20 मैचों में सुरेश रैना का ये चौथा शतक है और इसी के साथ रैना ने भारत में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 4 शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की बराबरी कर ली है।

पूरे किए 7,000 टी20 रन

रैना ने अपनी इस शतकीय पारी के साथ टी20 क्रिकेट में अपने 7,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। बता दें कि रैना ऐसा करने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज हैं। साथ ही रैना टी20 क्रिकेट में 7,000 रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस बार आईपीएल में इन दो खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी निगाहें, अंडर-19 में कर रहे है कमाल की बल्लेबाजी

एक बार फिर आ रहा है भारत का त्यौहार,जानिए किस दिन से शुरू हो रहा है आईपीएल