in , ,

इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों को कभी नहीं लेना चाहिए था क्रिकेट से संन्यास

हर क्रिकेटर का एक सपना होता है। कि वह अपने देश के लिए लंबे समय तक अपने खेल का प्रदर्शन करें। उसमें से कुछ क्रिकेटरों का यह सपना तो पूरा हो जाता है। लेकिन कई सारे क्रिकेटर ऐसे होते हैं जो ज्यादा समय तक नहीं खेल पाते हैं। उदाहरण के तौर पर सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने 24 साल तक भारत के लिए खेला। इस दौरान उन्होंने कई सारे बड़े रिकॉर्ड भी बनाए।सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के मैदान में दिखाई देते हैं। हालाकिं सचिन तेंदुलकर जैसे प्लेयर काफी कम ही वर्ल्ड क्रिकेट में आते हैं। इतना ही नहीं कभी भी उनके खेल में जोश और जज्बे की कमी नहीं देखि गयी। वहीं कई सारे खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो ज्यादा दिन तक नहीं खेलते हैं। और जल्द ही संन्यास लेने का ऐलान कर देते हैं। हालांकि इसके पीछे उनकी कई सारी वजहें होती हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में कई खिलाड़ी ऐसे हैं। जिन्होंने सन्यास लिया है उनके फैंस चाहते थे कि वह और लंबा कि आज हम आपको बताते हैं इनके बारे में जिन्होंने 2020 में ही सन्यास ले लिया।

सुरेश रैना

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे टीम इंडिया के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना के बारे में। आपको बता दें कि सुरेश रैना भारत के लिए एक जबरदस्त खिलाड़ी रहे हैं। खासकर लिमिटेड ओवरों के क्रिकेट में। उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। वो एक फिनिशर के तौर शानदार खेल खेलते हुए दिखाई देते हैं। और कई मौकों पर अपनी ताबड़तोड़ पारी में टीम को जीत दिलाते हैं।

इतना ही नहीं इसके अलावा सुरेश रैना ही जबरदस्त फिल्डर भी थे। सुरेश रैना ने आखिरी बार 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेला था और उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। हालांकि वो T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में अपनी वापसी दर्ज कराना चाहते थे। लेकिन 2020 में 15 अगस्त के दिन उन्होंने अचानक से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया। उसी दिन एम एस धोनी ने भी अपने संन्यास का ऐलान किया था। और उसी दिन रैना ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया था कि सुरेश रैना 34 साल के हैं और उनकी फिटनेस को देखते हुए हम यह कह सकते हैं कि उन्हें अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं लेना चाहिए था।

एम एस धोनी

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी का। आपको बता दें कि धोनी के संन्यास लेने की वजह से करोड़ों भारतीय फैंस का दिल टूट गया है। धोनी के चाहने वाले ना केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में है। और उनके इस फैसले ने उन सब को बहुत ज्यादा निराश कर दिया है।

शेन वॉटसन

इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन का। वह इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास काफी पहले ले चुके थे। इसके बाद पूरी दुनिया में टी-20 लीग खेलते थे। हालांकि आईपीएल 2020 के बाद उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्म से सन्यास ले लिया है। आपको बता दें कि शेन वॉटसन के बल्ले से आईपीएल के सीजन में रन निकले और शायद यही वजह थी कि उन्होंने खुद से ही संन्यास की घोषणा कर दी।

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

करोड़ों की संपत्ति के मालिक है ये क्रिकेटर, पिता है सीईओ तो ससुर है DGP

जानिए ऐसे तीन बल्लेबाजों के बारें में जिन्होंने आईपीएल में बुमराह के खिलाफ बनाए सबसे ज्यादा रन