in ,

आईपीएल 11: आईपीएल से पहले दिल्ली और पंजाब की टीम को लगा बड़ा झटका, टीम के स्टार खिलाड़ी हुए शुरूआती मैच से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के लिए कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है. पहला मुकाबला सात अप्रैल को खेला जाएगा जिसमें पिछले मुकाबले की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना दो साल के बैन के बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. पहला मुकाबला रात 8 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

शादी की वजह से नही आएँगे ये स्टार खिलाड़ी 

लेकिन आईपीएल की शुरूआत में फ्रेंचाइज़ किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स को एक बड़ा झटका लगा है. जी हां, मिलियन डॉलर की खरीद वाले ऑस्ट्रेलियाई स्टार्स एरॉन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल शुरूआती दिनों में अपनी-अपनी टीमों के साथ नहीं जुड़ेंगे. दरअसल इसके पीछे कोई भी मैच या अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम कारण नहीं है बल्कि ये कारण है फिंच की शादी.

आईपीएल के मैच के दौरान है शादी 


एरॉन फिंच आने वाली 7 अप्रेल को अपनी मंगेतर एमी ग्रिपित्स के साथ शादी करने जा रहे हैं. जिसमें उनके करीबी दोस्त और ऑस्ट्रेलियाई टीममेट भी शामिल होंगे. दरअसल पहले इन दोनों सितारों को आईपीएल के 15 अप्रेल के करीब शुरू होने की उम्मीद थी. लेकिन अब तय कार्यक्रम की वजह से इन्हें शुरूआत दिनों में आईपीएल मिस करना पड़ेगा.

एरॉन फिंच ने आईपीएल का शेड्यूल देखने के तुंरत बाद कहा, ‘मैं हाल ही में आईपीएल का कार्यक्रम देखा, ऐसा कोई भी मौका नहीं है कि मैं अपनी शादी मिस करूं.’

एरॉन फिंच को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 6.2 करोड़ की कीमत में खरीदा है, जबकि मैक्सवेल को दिल्ली की टीम ने 9 करोड़ की मोटी रकम में अपने साथ जोड़ा है.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गौतम गंभीर को आईपीएल के मिला एक अचूक हथियार, आईपीएल में कर सकता है बड़ा धमाल

स्मिथ के बाद अब इस दिग्गज खिलाड़ी ने कोहली की कप्तानी को लेकर उठा दिए सवाल, दे दी ये हैरान करने वाली सलाह