in

गौतम गंभीर को आईपीएल के मिला एक अचूक हथियार, आईपीएल में कर सकता है बड़ा धमाल

आईपीएल के कार्यक्रम के ऐलान के साथ सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. ऑईपीएल ऑक्शन में टीमों ने बड़े-बड़े धुरंधर बल्लेबाज़ और तेज़ तर्रार गेंदबाज़ खरीदे हैं. लेकिन मैच को बनाने का असली काम स्पिनर्स के कंधो पर ही होगा. जहां कई टीमों ने युवा और जोशीले स्पिनर्स पर अपना दांव खेला है.

वहीं दिल्ली की टीम ने एक बार फिर से अपने सबसे अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा को टीम के साथ जोड़े रखा है. अब अमित नई तैयारियों के साथ मैदान पर अपना कमाल करते दिखेंगे.

मैंने अपनी गेंदबाज़ी में कुछ बदलाव किये है 

2018 सीजन में फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा रिटेन किए गए लेग स्पिनर अमित मिश्रा का कहना है कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कुछ वैरिएशन को शामिल किया है. दिल्ली ने मिश्रा को चार करोड़ रुपये की राशि में अपने साथ जोड़ा है.

मिश्रा ने कहा, “हां, आप इस साल मेरी गेंदबाजी में कुछ अतिरिक्त चीजें देख सकते हैं. मैं उन पर काम कर रहा हूं. अगर सभी कुछ अच्छा रहा तो आप निश्चित ही उन्हें देखेंगे.”

हम इस बार बेहतर करेंगे 

दिल्ली पिछले कुछ सीजनों में बुरी तरह से विफल रही है. मिश्रा ने कहा कि आने वाले सीजन में टीम पर किसी तरह का दबाव नहीं है.

मिश्रा ने कहा, “निश्चित तौर पर कोई दबाव नहीं है. हमारे पास अच्छी टीम है. हमें सकारात्मक सोचना होगा और गेम की रणनीति को अच्छे से बनाना होगा.”

मिश्रा ने कहा, “मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता की कुछ गलत हुआ था. कई बार रणनीतियां काम नहीं करतीं. टी-20 मैच इस तरह के होते हैं कि आप वापस नहीं जा सकते और चीजों को सही नहीं कर सकते. उम्मीद है इस साल हमारे लिए सब कुछ अच्छा होगा.”

नदीम और जयंत अच्छा करेंगे 

अमित मिश्रा के अलावा भारत के लिए खेले जयंत यादव और शाहबाज़ नदीम भी टीम में बतौर स्पिनर अपना रोल प्ले करेंगे. इन दोनों स्पिनर्स की काबीलियत पर भी किसी को शक नहीं है और ये दोनों भी इस सीज़न दिल्ली के लिे तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं.

मिश्रा ने कहा, “हम दो साल से एक ही आईपीएल टीम में हैं. हम एक साथ लंबे समय से खेल भी रहे हैं. वह दोनों काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं.”

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा उनसे कहता हूं कि अपनी भावनाओं के साथ जाओ और अपनी योग्यता पर भरोसा रखो.”

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

 शॉन पोलाक ने कोहली के टीम चयन को लेकर उठा दिए सवाल, कहा ख़राब प्रदर्शन के बाद भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी को दे रहे है मौका

आईपीएल 11: आईपीएल से पहले दिल्ली और पंजाब की टीम को लगा बड़ा झटका, टीम के स्टार खिलाड़ी हुए शुरूआती मैच से बाहर