आईपीएल 11 को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है.वही आईपीएल की सफलतम टीमों में शामिल कोलकाता की टीम गौतम गंभीर की जगह टीम के कप्तान के तलाश कर रहे है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि टीम के स्टार बल्लेबाज़ रोबिन उथप्पा टीम की कमान संभल सकते है.
उथप्पा ने खुद को तैयार बताया

हाल में ही उथप्पा ने स्पोर्ट्सस्टार को इंटरव्यू दिया था. इस इंटरव्यू में उन्होंने केकेआर की कप्तानी को लेकर बात करते हुए कहा कि
“हाँ, मैं केकेआर की कप्तानी करने के लिए तैयार हूँ. अगर थिंक टैंक ऐसा सोचता है तो ये मेरे लिए गर्व की बात है. वो जो कोई भी रोल मेरे लिए देंगे, उसमे मैं अपना 110 पर्सेंट दूंगा. टीम में मैं अपनी ज्यादा से ज्यादा शामिल होने से मेरे गेम में भी सुधार आएगा.”
आप को बता दे कि गंभीर के जाने केबाद उथप्पा कप्तान बनाने की रेस में सबसे आगे चल रहे है. वही उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन भी इस रेस में शामिल है. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि केकेआर किस टीम को अपना कप्तान बनती है.