भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वन डे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है. इस मैच में जहाँ भारत जीत कर इस सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगा. वही साउथ अफ्रीका इस मैच को जीत कर सीरीज में बने रहना चाहेगा.
जानिए पिच पर क्या ख़ास रहेगा
ये मैच केपटाउन में खेला जा रहा है. इस मैदान की पिच पर से घास को हटा दिया गया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है ये पिच बल्लेबाज़ी के लिए मददगार साबित होगी.
टॉस जीत कर साउथ अफ्रीका ने गेंदबाज़ी करने का फैसला
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. वही साउथ अफ्रीका की टीम ने आज दो खिलाड़ियों को मौका दिया.
साउथ अफ्रीका की टीम
हाशिम अमला, एडेन मार्करम (कप्तान) , जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, कगिसो रबाडा, हेनरिच क्लासेन, खाया जोंड़ो, , इमरान ताहिर, क्रिस मोरिस, लुंगी एंडिल फेहलुकवेओ
भारत की टीम
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह