भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीसरा वन डे मैच खेला जा रहा है. जहाँ आज साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. वही आज साउथ अफ्रीका की तरफ से हेनरिच क्लासेन और लुंगी नगीडी ने डेब्यू किया.
कोहली ने लगाया शतक

आज के मैच में भारत की शुरुआत बहुत ख़राब रही.टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा डक पर ही आउट हो गए. उनके आउट होने केबाद कोहली और धवन ने टीम को संभाला. दोनों ने 140 रन की साझेदारी की. इस दौरान धवन और कोहली दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा किया.

वही धवन 74 रन बना के आउट हो गए. धवन के होने के बाद कोहली ने अकेले ही मोर्चा संभाला. उन्होंने 160 रन की पारी खेली.उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका और भारत ने 50 ओवर में 303 रन का स्कोर खड़ा किया
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ हुए फ्लॉप

304 जैसे बड़े स्कोर का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नही रही. अमला सिर्फ 1 रन बना के वापस लौट गए. अमला के आउट आउट होने के बाद मार्करम और डुमिनी ने पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों बल्लेबाजों ने दुसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदार की. वही मार्करम लम्बी पारी नही खेल पाए और 32 रन बना के आउट हो गए है. डुमिनी ने 51 रन की पारी खेली.
डिविलियर्स की वापसी के बाद टीम को मिलेगा आत्मविश्वास

हार के बाद निराश मार्करम ने कहा कि वो इस हार से काफी निराश है. हम एक बार फिर से फेल हो गए है. विराट ने बहुत शानदार खेला. वही उनके स्पिनर्स ने एक बार फिर से बड़ी भूमिका अदा की. हमने वापसी करने की कोशिश की. लेकिन वो वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स है. हमारे बल्लेबाज़ उन्हें पढने में समर्थ नही हुए. वो गेंदों को सही जगह डाल रहे थे, जिस वजह से हमे ज्यादा कुछ करने का मौका नही मिल रहा था. उन्हें उसका क्रेडिट मिलना चाहिए. वही डिविलियर्स की वापसी को लेकर बोलते हुए उन्होने कहा कि अगर ऐसा होता है तो टीम के लिए प्रेरणा की बात होगी.