आईपीएल 2022 का पांचवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान के बीच काफी ज्यादा रोमांचक रहा है। दोनों टीमों के लिए सीजन का पहला मुकाबला था और इस मुकाबले में खूब चौके छक्के भी देखने को मिले। हालांकि जहां इस मैच के दौरान हैदराबाद की हालत खराब दिखाई दी तो वही राजस्थान रॉयल्स ने पहले ही मैच में जीत का डंका बजा दिया। आपको बता दें कि इस पूरे मैच में 27 चौके और 20 छक्के लगे हैं। जिसमें से एक छक्का ऐसा भी था जिसके लिए 5 लाख का इनाम भी दिया गया है। लेकिन छक्का राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ने लगाया और इनाम की राशि किसी और को दे दी गई आइए आपको बताते हैं कब पूरा मामला।
टाटा ग्रुप आईपीएल सीजन 15 का अधिकारिक स्पॉन्सर है। टाटा ग्रुप ने सीजन की शुरुआत से पहले ही घोषणा कर दी थी टाटा ग्रुप में यह बात कही थी कि यदि आईपीएल के सीजन में किसी बल्लेबाज का शॉट टाटा पंच बोर्ड पर लगता है तो काजीरंगा नेशनल पार्क को 5 लाख दिए जाएंगे। हालांकि इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज देवदत्त ने ऐसा कर दिखाया। आरआर की टीम ने 12 ओवर खेल रहे थे और बल्लेबाजी पर देवदत्त थे। आपको बता रहे हैं कि देव दत्त ने ओवर की पहली गेंद पर गति का फायदा उठाते हुए बैकफुट पर जाकर पुल शॉट खेला और एक बड़ा छक्का लगाया यह शार्ट सीधा जाकर टाटा पंच बोर्ड पर जा लगा। टाटा ग्रुप काजीरंगा नेशनल पार्क को 5 लाख देगा इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
पहले ही मैच में लगाया शानदार शॉट
आपको बता दें कि देवदत्त पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे। इस सीजन में पहले देवदत्त आरसीबी का हिस्सा थे इस मैच में देवदत्त को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इसी के साथ उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 41 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 छक्के और 4 चौके भी खेले। वह अपने अर्धशतक से चूक गये। हालांकि आपको बता दें कि ये खिलाड़ी आईपीएल में चौथे नंबर पर खेल रहा है
मोटी रकम के साथ टीम में हुए शामिल
देवदत्त 2020 में पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने थे। आईपीएल में देवदत्त ने पहले ही भी सीजन में विराट की टीम के साथ खेलते हुए सभी का दिल जीता था। आपको बता देंगे देवदत्त ने सीजन में 15 मैच खेले हैं और 31 की औसत से 473 रन भी अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2001 इसमें देवदत्त आरसीबी का हिस्सा थे लेकिन टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले ही देवव्रत को रिटेन नहीं किया। इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि इस खिलाड़ी को टीम ने 775 करोड रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया है।


