in , , ,

एक नजर; ये है आईपीएल के तीन ऐसे खिलाड़ी जिहोंने सबसे कम उम्र में जड़ा शतक

कई सालों से आईपीएल दुनिया की सबसे सफल और बड़ी लीग बन चुकी है। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में ना सिर्फ केवल युवा बल्कि कई सारे खिलाड़ी ऐसे हैं। जिन्हें अपनी अद्भुत प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिलता है। इतना ही नहीं है लीड दुनिया भर के फैंस के लिए मनोरंजन का जरिया बनकर भी सामने आती हैं। इन सबके अलावा एक उपयुक्त स्थान है। उन खिलाड़ियों के लिए जो अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ बड़ा करने की चाह रखते हैं।

हमने देखा है कि जिस प्रकार जसप्रीत बुमराह हार्दिक पांड्या के जैसे धाकड़ खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है और वह भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में किस तरह से कामयाब हुए हैं। हर साल आईपीएल में कुछ युवा खिलाड़ी है इसका लेते हैं और बेहतरीन प्रदर्शन देते हैं और कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम करते हैं। जिन्हें देखकर फैंस अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते आज हम आपके साथ कल मैं ऐसे ही तीन बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने सबसे कम उम्र में आईपीएल के दौरान शतक जड़ा है।

मनीष पांडे
21 मई 2009 में आईपीएल के दूसरे संस्करण के दौरान मनीष पांडे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से खेलते हुए आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे। आपको बता दें कि इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं और यह रिकॉर्ड आज तक उनके नाम कायम हैं। उन्होंने का नाम मात्र 19 साल की उम्र के अंदर ये कारनामा कर दिया था

डेक्कन चार्जर्स के विरुद्ध खेले गए इस मुकाबले में कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया । जैक कैलिस के साथ ओपनिंग करने उतरे मनीष पांडे ने इस मुकाबले में 73 गेंदों का सामना करते हुए 114 रनों की नाबाद पारी खेली। टीम को 170 रनों का स्कोर तक ले गई। इस मुकाबले में आरसीबी ने 12 रनों से जीत हासिल कर दी थी। और मनीष पांडे को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

ऋषभ पंत
आईपीएल 2018 में हैदराबाद के विरुद्ध मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और एक समय ऐसा आ गया था जब 21 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गवा कर यह टीम परेशान होती हुई नजर आई थी। यहां से बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत ने उस रात स्टेडियम में अपने बल्लेबाजी का भोकाल दिखाया।

आपको बता दें कि पंत ने हैदराबाद की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए 65 गेंदों में नाबाद 128 रन बनाए थे और अपनी टीम को 187 के स्कोर तक ले गए थे। 20 साल की आयु में पंत ने सबसे कम उम्र में शतक लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंचे है।

देवदत्त
आईपीएल 2021 के सोलवे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ देव दत्त ने अपनी आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया है। आपको बता दें कि उन्होंने पहला शतक जड़ते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एकतरफा जीत दिलाई है। उन्होंने अपनी दूसरी आईपीएल संस्करण नया कारनामा कर दिया है

20 साल की उम्र में उन्होंने यह कारनामा किया है। जो उनको सूची में तीसरे स्थान पर लेकर जाता है। आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी की थी। इस पारी के दौरान देवदत्त ने 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 52 गेंदों के दौरान 110 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को 10 विकेट से इस मुकाबले में भी जीत हासिल कराई कप्तान कोहली ने उनकी खूब वाहवाही की।

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MSD Records of IPL 2022

IPL 2022: CSK vs PBKS के मैच में धोनी ने बनाया एक और अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे खिलाड़ी

ये है तीन ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने IPL 2022 के पहले हफ्ते में बेहतरीन प्रदर्शन देकर कर दिया सबको हैरान