आईपीएल 2022 हैदराबाद की टीम के लिए काफी ज्यादा खराब रहा है। आपको बता दें कि टीम को अपने पहले ही मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के सामने बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हैदराबाद के पक्ष में कुछ भी नहीं आया। हर दांव टीम के कप्तान के खिलाफ ही जाता हुआ दिखाई दिया। टीम भले ही मुकाबला हार गई हो। लेकिन टीम के युवा गेंदबाज ने सबका दिल जीत लिया यह घातक गेंदबाज सीजन के पहले ही सीजन में 150 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा तेज रफ्तार से गेंदबाजी करता हुआ दिखाई दिया। जिस पर खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद मुश्किल है।
इन बड़े खिलाड़ियों को बनाया अपना शिकार
आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने अपने पहले मुकाबले में तेज रफ्तार की गेम के साथ 2 विकेट अपने नाम किए। उमरान ने पहले 4 ओवर में 38 रन दिए और दो अहम विकेट भी झटका दिए। उमराज ने देवदत्त और जोस बटलर को अपना शिकार बनाया। आपको बता दें कि उनकी गेंदबाज इतनी शानदार थी कि यह दोनों ही खिलाड़ी ज्यादा देर तक विकेट पर नही टिक पाए।

तेज रफ्तार ने मचाया धमाल।
हैदराबाद के तेज गेंदबाज इमरान मलिक ने एक बार फिर से आईपीएल में कमाल की गेंदबाजी करके दर्शकों के दिलों को अपने नाम कर लिया है। उमरान ने अपनी घातक गेंदबाजी दम पर पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया है। आपको बता दें कि ख़राब शुरुवात होने की वजह से यह खिलाड़ी काफी महंगे साबित हो रहे थे। लेकिन इसके बाद उमरान ने जबरस्त वापसी की और अपनी तेज रफ्तार से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। इमरान मलिक ने इस मैच में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने का भी कारनामा दर्ज कराया। ऐसा करके उमरान एक बार फिर से सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
आईपीएल में सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड हुआ दर्ज
आईपीएल में सबसे तेज गेम डालने की लिस्ट में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसी घातक बल्लेबाजों के साथ ही उमरान मलिक का नाम भी जुड़ गया है उन्हें आईपीएल 14 में सबसे तेज 155+ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। इससे पहले आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस टूर्नामेंट की 147.68 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली। इस मामलें में हैदराबाद की खलील अहमद तीसरे नंबर पर हैं।


