होली का त्यौहार आ चुका है और रंगों का त्यौहार होली देशभर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। होली का ये खास त्यौहार हर कोई बेहद ही दिल खोलकर मनाता
है। आपको बता दें कि कई सारे लोग अपने दोस्तों और परिवारों के साथ मिलकर होली खेलते हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी इस वक्त मुंबई में आईपीएल की तैयारियों में लगे हैं। लेकिन उनके ऊपर भी होली का खुमार दिखाई दे रहा है । टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सभी फैंस और पूरे देश को होली की बधाई दी है लेकिन बधाई वाले उस वीडियो में रोहित शर्मा के पसीने छूटते दिखाई दे रहे हैं। चौंकिए नहीं मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। जिसमें रोहित शर्मा होली का वीडियो बना रहे हैं। उस वीडियो में रोहित शर्मा को फैंस को होली की बधाई देनी है। लेकिन कप्तान साहब तो पूरी तरह से कंफ्यूज दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि रोहित शर्मा ने बधाई वाले इस वीडियो के कई सारे टेक भी ले डाले ।
मुंबई इंडियंस ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है यह किस लाइन में आ गया आप कप्तान साहब ? 53261 टेक के बाद रोहित शर्मा ने सभी को हैप्पी होली कहा। वीडियो में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका भी दिखाई दे रही है रोहित लगातार उनसे ही इस बात पर बहस कर रहे हैं कि कौन सा टेक सही है। वैसे तो यह वीडियो मजाक में बनाया गया है और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
टीम इंडिया के कई सारे खिलाड़ियों ने भी होली की बधाई
रविंद्र जडेजा ने भी होली की बधाई देते हुए लिखा है कि यह प्यार और खुशियों का त्योहार है इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाइए। वही दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी अपने फैंस को होली की बधाई दी है।
वैसे फैंस के लिए असली होली तो 26 मार्च से शुरू होगी जब आईपीएल 2022 का आगाज होने वाला होगा मुंबई में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के मुकाबले के साथ ही आईपीएल के पहले सीजन का आगाज हो जाएगा। इस बार लीग में 10 टीमें है और सभी टीमें पूरी तरह से बदल चुकी है इस बार आईपीएल का रोमांच फैंस के सर चढ़कर बोलने वाला है। और यह बड़ी बात है कि टूर्नामेंट भारत में ही हो रहा है और स्टेडियम में फैंस भी दिखाई देने वाले हैं।


