भारतीय टीम में कौन सा खिलाड़ी कितने नंबर पर खेलेगा। यह उस टीम के कप्तान के ऊपर निर्भर करता है। लेकिन जब बात जर्सी नंबर 7 की आती है तो फैंस के दिमाग में सबसे पहला नाम आता है महेंद्र सिंह धोनी का। माही अपनी कप्तानी में भारत को दो विश्व कप जिता चुके हैं। जबकि आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 टाइटल दिलाए हैं। धोनी अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से ही शॉर्ट नंबर के रूप में सात का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका जन्म सातवें महीने की सातवीं तारीख को हुआ। ऐसे में यह नंबर उनके लिए काफी ज्यादा भाग्यशाली है।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने खुलासा किया है कि नंबर 7 उनके दिल के बेहद करीब है। यह नंबर किसी भी अंधविश्वास के कारण नहीं रखा गया है चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक को के मूल समूह इंडिया सीमेंट्स द्वारा आयोजित एक बातचीत के दौरान फैंस से बात करते हुए धोनी ने नंबर 7 को चुनने के बारे में पूरा खुलासा किया।

धोनी ने बताया कि “बहुत से लोगों ने शुरू में सोचा था कि नंबर साथ मेरे लिए एक भाग्यशाली संख्या है। शुरू में यह बहुत ही सरल सा था। मेरा जन्म जुलाई के साथ में सातवें महीने के सातवां दिन हुआ। यह एक अच्छी संख्या है। मैंने कहा कि मैं अपनी जन्म तिथि को ही चुनूँगा।”
अगर बात करें धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में तो आपको बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था उनके इंटरनेशनल करियर पर एक नजर डालते हैं। तो 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 4876 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने छह शतक और 33 अर्धशतक जड़े और एक दोहरा शतक भी लगाया 350 वनडे में उन्होंने 84 बार नाबाद रहते हुए10773 रन बनाए। इतना ही नहीं उन्होंने एकदिवसीय मैचों में अभी 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगाई।


