आईपीएल में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने एक और बड़ी उपलब्धि को अपने नाम किया है। यानी कि आपको बता दें कि आईपीएल के दौरान धोनी ने एक और बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। उन्होंने T20 क्रिकेट में अपने 7000 रन को पूरा किया है हालांकि सबसे छोटे प्रारूप में इस पड़ाव पर पहुंचने वाले भारतीय क्रिकेट के छठे बल्लेबाज बन चुके हैं।
इससे पहले अगर बात करें तो विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, शिखर धवन और रोबिन उथप्पा T20 क्रिकेट में इस रिकॉर्ड को करने वाले अन्य भारतीय पांच बल्लेबाज है धोनी का नाम भी जब लिस्ट में शामिल हो गया है लखनऊ के खिलाफ मैच में पहले धोनी को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 15 रनों की जरूरत थी। उन्होंने इसे हासिल कर लिया लखनऊ के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने 6 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए। धोनी के नाम अब 339 टी-20 मैचों में 7001 रन है उन्होंने इसमें 28 अर्धशतक लगाए हैं शतक उनके बल्ले से अब तक नहीं आया है।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी क्रिस गेल का नाम आता है। आपको बता दें कि उन्होंने विभिन्न लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए 14 हज़ार से ज्यादा रन टी20 क्रिकेट में बनाए हैं।हालांकि उनके बाद किरोन पोलार्ड और उसका नाम भी शामिल है आपको बता दें कि धोनी ने पहले खेलते हुए मैच में भी धमाकेदार बल्लेबाजी की। उस दौरान उनके मुकाबले से 50 रन आए थे इस बार भी उन्होंने उसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की पारी ने की है।
सीएसके ने लखनऊ के खिलाफ मैच में धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 210 रनों का स्कोर हासिल किया है। इस दौरान रॉबिन उथप्पा ने अर्धशतकीय पारी खेली इसके अलावा शिवम दुबे ने धुआंधार 49 रन भी बनाए वहीं अली के बल्ले से भी रन देखने को मिले इस तरह सभी ने अपना अहम योगदान करके टीम को जीत दिलाने की तो बहुत कोशिश की लेकिन लखनऊ के आगे टिक नहीं पाई


