कोरोना वायरस के कारण पूरा देश लॉक डाउन में है। लॉक डाउन में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली भी अपने घर पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। इस बीच विराट कभी-कभी लाइव चैट में भी नजर आ जाते हैं। अब इसी क्रम में कोहली ने पूर्व फुटबॉलर और दोस्त सुनील के साथ एक लाइव चैट की। इस दौरान विराट के एक झूठ के दौरान अनुष्का ने बीच में ही उनको झूठा बता डाला।

अनुष्का देखती हैं सभी टेस्ट मैच
भारतीय टीम के कप्तान मैदान पर खेलने के लिए उतरते हैं। तो उनकी पत्नी उन्हें सपोर्ट करने के लिए वहां पर जरूर पहुँचती हैं। जी हां कई बार विदेशी दौरे पर अनुष्का को उनके साथ देखा गया है। सीमित ओवर क्रिकेट ही नहीं अनुष्का टेस्ट मैच भी पूरा देखती है। अब सुनील ने लाइव चैट के दौरान कोहली से कहा
आप अनुष्का का शूट देखने और उन्हें सपोर्ट करने लंदन और प्राग गए थे। आपने उनका शूट 5 मिनट देखा और उसके बाद ओल्ड ट्रक रेस्टोरेंट में आकर सो गए। वह आपका पूरा टेस्ट मैच देखती हैं। और आप सिर्फ 5 मिनट में ही सो गए।

विराट की सफाई
कोहली ने इस बात पर अपनी सफाई देते हुए कहा “
मुझे जेट लेग था लेकिन जब मुझे नींद आने लगी तो मैं होटल नहीं गया। मैं वहीं पास में खड़ी एक वैन में जाकर सो गया। मैंने जिस व्यक्ति को इसके बारे में बताया उसने अनुष्का को नहीं बताया कि मैं वैन में सो रहा हूं। लेकिन मैं होटल नहीं गया था बल्कि वही सो रहा था।
अनुष्का ने बोला झूठा
विराट ने अपनी सफाई में जब कहा कि मैं वह रात में पहुंचा और सीधे शूट पर चला गया। मुझे जेट लेग था. विराट की सफाई के बीच ही अनुष्का शर्मा की आवाज आती है- झूठा।
मनिका पालीवाल

