in

विराट के आने से चाली गई पूर्व कप्तान की नोैकरी…..

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पूर्व क्रिकेट कप्‍तान दिलीप वेंगसरकर ने बताया कि विराट को टीम में शामिल करने से उन्‍हें 2008 में बीसीसीआई की राष्‍ट्रीय चयन समिति के मुख्‍य चयनकर्ता के पद से हटा दिया था। वेंगसरकर ने तमिलनाडु के बल्‍लेबाज एस. बद्रीनाथ के बजाय विराट कोहली को टीम में शामिल किया था। 2008 में श्रीलंका टूर के लिए खिलाड़ि‍यों का चयन किया जाना था। तब विराट को वनडे टीम में शामिल किया गया। लेकिन, उस वक्‍त कप्‍तान एमएस धौनी और कोच गैरी कर्सटन इस बात से सहमत नहीं थे। विराट ने उसी साल अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में भारतीय टीम की कप्‍तानी की थी।

विराट कोहली को टीम में शामिल करने पर बद्रीनाथ को ड्रॉप करना पड़ता। उस वक्‍त श्रीनिवासन बीसीसीआई के ट्रेजरर थे। श्रीनिवासन बद्रीनाथ को टीम में जगह न देने के फैसले से बेहद नाराज थे। उनके प्रभाव के कारण ही मुझे नौकरी से हाथ धोना पड़ा। श्रीलंकाई टूर में बद्रीनाथ को दूसरे वनडे मैच में टीम में जगह दी गई थी। उन्‍होंने पांच में से तीन मैचों में देश का प्रतिनिधित्‍व किया था। वहीं, विराट कोहली पांचों मैच में टीम में शामिल रहें। वेंगसरकर ने बताया कि बद्रीनाथ को टीम में जगह नहीं देने पर श्रीनिवासन ने उनसे स्‍पष्‍टीकरण भी मांगा था। वेंगसरकर को किरण मोरे के स्‍थान पर वर्ष 2006 में मुख्‍य चयनकर्ता नियुक्‍त किया गया था, लेकिन दो साल से भी कम समय में पद से हटना पड़ा। उनके बाद श्रीकांत को यह जिम्‍मेदारी दी गई थी। वेंगसरकर ने अपने करियर में 116 टेस्‍ट और 129 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया था।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए क्या हैं 84 नंबर के पीछे की वजह…

पति,पत्नी और वो के चक्कर में बर्बाद हुआ क्रिकेटर