आदित्य प्रवेश
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 5-0 से जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को रैंकिंग में काफी फायदा
हुआ है। टीम के युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग पर पहुंच गए हैं। वहीं अक्षर पटेल को भी आईसीसी की गेंदबाजों की वनडे रैकिंग में फायदा हुआ है।
गेंदबाजों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह को 27 स्थान का फायदा हुआ है। इससे वो 687 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर पर 4 पर पहुंच गए हैं। वहीं अक्षर पटेल को 10 स्थान का फायदा हुआ है।
अक्षर को 645 रेटिंग पॉइंट साथ नंबर 10 पर आ गए हैं। इन दोनों गेंदबाजों को श्रीलंका सीरीज पर जबर्दस्त प्रदर्शन का फायदा मिला है। इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार को 613 रेटिंग पॉइंट मिले हैं। भुवी 14वें नंबर पर हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है।
श्रीलंका दौरे की वजह से हार्दिक पंड्या (61वीं), कुलदाप यादव (89वीं) और युज़वेंद्र चहल (99वीं) को रैंकिंग में फायदा मिला है।
बल्लेबाजी की बात करें तो विराट कोहली नंबर एक रैकिंग पर बन हुए हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा की टॉप टेन में वापसी हुई है। रोहित 764 रेटिंग पॉइंट के साथ 9वीं रैकिंग पर आ गए हैं। वहीं महेन्द्र सिंह धौनी 11वीं रैकिंग पर हैं
Playonindia TV


