आदित्य प्रवेश, नई दिल्ली।
जयपुर पिकं पैंथर्स ने जसवीर सिंह के योग्य कप्तानी मे खेलते हुए गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को करारी मात दी। रविवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम मे खेले गए जोन- ए के मैच मे जयपुर पिंक पैंथर्स अंक-तालिका मे सबसे उपर चल रहे गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को 31-25 के अंतर से हराया। जयपुर पिंक पैंथर्स कि इस जीत के साथ 8 मैचों मे 28 अंक हो गए हैं। पहले हॉफ मे मनोज धुल्ल की शानदार टैकलिंग कि बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स ने गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को कड़ी टक्कर दी।
अजित सिंह का 17वें मिनट मे हासिल किया गया 2-प्वाइंटर की मदद से जयपुर पिंक पैंथर्स ने दोनों टीमों के बीच अंक का अंतर कम किया औऱ स्कोर को 8-8 कर दिया। इसके बाद रेडर्-इन-चिफ औऱ कप्तान जसवीर सिंह के 2 टच्-प्वाइंटस ने गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को ऑल ऑऊट कर बैकफुट पर ला खड़ा किया तब स्कोर हुआ था
इसके बाद पवन कुमार के तेज-तरार्र प्रदर्शन ने तो कमाल कर दिया। पवन कुमार ने कप्तान जसवीर सिंह के साथ मिलकर 25वें मिनट मे स्कोर को 19-10 किया। जयपुर पिंक पैंथर्स ने सधे हुए कबड्डी का हुनर दिखाते हुए गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को 31वें मिनट मे दोबारा ऑल ऑउट कर दिया।
Playonindia TV


