आईपीएल को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग माना जाता है। आपको बता दें कि इस लीग में हर साल का ही सारे खिलाड़ी अपने हुनर के दम पर अपना डंका बजाते हैं। और क्रिकेट जगत में अपना नाम कमाते हैं। युवा खिलाड़ी शानदार खेल से टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने का कई बार दावा पेश कर चुके हैं। लेकिन इस लीग के जरिए कई सारे बड़े खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। उनका नाम बताते हैं टीम इंडिया में वापसी दर्ज करा सकते हैं।

टी नटराजन
साल 2020 में नटराजन को टीम इंडिया में पहली बार खेलने का मौका मिला था। आपको बता दें कि लेकिन इसके बाद भी यह खिलाड़ी अपनी जगह नहीं बना पाए। ऐसे में यह नटराजन के लिए काफी सजग रहने वाला है। आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने साल 2022 आईपीएल सीजन में हैदराबाद की तरफ से अपना प्रदर्शन दिखाया है और अभी तक तीन मुकाबलों में 6 विकेट भी झटके हैं। इस दौरान गया खिलाड़ी बेहतरीन लय में दिखाई दे रहा है।

नवदीप सैनी
तेज गेंदबाजी नवदीप सैनी ने भी आई पी एल 2022 में अपनी बेहतरीन छाप छोड़ी है। आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने राजस्थान की तरफ से हिस्सा लिया है और अभी तक उन्होंने कुल 2 मुकाबलों में 3 विकेट चटका दिया है। नवदीप ने साल 2019 में भारत के लिए डेब्यू किया था और 2021 में इस खिलाड़ी को टीम इंडिया के लिए भी खेलने का मौका नहीं मिला हालांकि इस दौरान ये खिलाड़ी बेहतरीन लय में नजर आ रहा है।

वरुण चक्रवर्ती
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को साल 2021 में पहली बार श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया में जगह मिली है और उसके बाद T20 वर्ल्ड कप में उन्हें मौका मिला लेकिन इस खिलाड़ी ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने 6 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में सिर्फ दो विकेट ही हासिल किए हैं। आपको बता दें कि ये खिलाड़ी आईपीएल के सीजन में एक बार फिर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाना चाहता है।

कुणाल पंड्या
कुणाल पांड्या ऐसा लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम का हिस्सा है। कुणाल को साल 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेलने का मौका मिला था। लेकिन कुणाल 2021 में टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं उन्होंने आईपीएल के सीजन में अभी तक चार मुकाबले में 46 रन बनाए हैं और तीन विकेट लिए हैं। हालांकि ऐसे में उम्मीद की जा रही है ये खिलाड़ी टीम इंडिया में अपनी वापसी दर्ज करा सकता है।


