भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 की कप्तान हरमनप्रीत कौर 84 नंबर की जर्सी में खेलती हैं। क्या इस 84 नंबर के पीछे की वजह के बारे में आप जानते हैं? दरअसल इसके पीछे हरमनप्रीत कौर के इमोशंस जुड़े हैं। एक ऐसी याद जो 1984 में हुए सिक्ख दंगों की याद दिलाती हैं। हरमनप्रीत कौर 1984 के दंगों से पीडितों की एकजुटता के लिए ये जर्सी पहनती हैं। हालांकि कई बार उन्हें जर्सी नंबर-17 में भी देखा गया है। हरमनप्रीत बिग बैश में भी 84 नंबर की ही जर्सी पहनती हैं।

हरमनप्रीत कौर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया
विश्व कप-2017 में हरमनप्रीत ने 115 गेंदों में 171 रन की पारी खेली थी। जिसके बाद हरमनप्रीत रातों-रात स्टार बन गई। भारत की टी-20 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भारतीय रेलवे की नौकरी छोड़कर पंजाब पुलिस में (डीएसपी) के पद पर हैं। इससे पहले, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हरमनप्रीत को पश्चिम रेलवे उनके पद पर बनाए रखना चाहता था, जहां वह कार्यालय अधीक्षक के रूप में काम कर रही थीं।