भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भले ही आज गेंदबाजों की आखों में खटकते हो। लेकिन एक वक्त वह भी था। जब इस बेहतरीन खिलाड़ी को भी बॉलर्स का सामना करने में बेहद परेशानी होती थी। कोहली में एक वाक्ये का जिक्र करते हुए बताया कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई इस ऑफ स्पिनर शेन वॉर्न का सामना करते वक्त उन्हें कुछ समझ नहीं आता था। हालाकिं की कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी शेन वॉर्न का सामना नहीं किया। लेकिन आईपीएल में दोनों खेले हैं और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे। उस वक्त कोहली आरसीबी की तरफ से खेलते थे।
विराट कोहली भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील के साथ इंस्टाग्राम में लाए थे। जहां उन्होंने कई सारी बातें की है। उन्हीं बातों बातों में उन्होंने बताया कि आईपीएल 2009 के दौरान में शेन वॉर्न के सामने बेवकूफ नजर आता था। राजस्थान 2011 में उनके खिलाफ खेल रहा था।
वहां कुछ खास नहीं हुआ उन्होंने मुझे आउट नहीं किया। मैंने उनके खिलाफ कुछ ज्यादा रन भी नहीं बनाए। मैच के बाद वार्नर मेरे पास आए और बोले कि बॉलर के पीठ पीछे कुछ मत कहना लेकिन मैं इस पर हंस दिया और उस बात को सुना ही नहीं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शेन वॉर्न भी इस बात बता चुके हैं कि कोहली को आउट करने के लिए क्या करना चाहिए। शेन वॉर्न ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि कोहली को गेंदबाजी करते हुए ज्यादातर टीमें एक गलती कर रही है और वे उनके स्टंप पर गेंदबाजी करते हैं। जबकि टीमों को इस पर काम करना चाहिए कि कोहली को विकेट के दोनों ओर रन बनाने से रोकना चाहिए।
मनिका पालीवाल


