in

श्रेयस अय्यर ने कोहली को लेकर कही बड़ी बात सकारात्मक सोच करती है प्रेरित

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने कप्तान कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं। जो अपनी सकारात्मक सोच से दूसरों को प्रेरित करने का काम करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि आप उनकी कुछ आदतों से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

सुरेश अय्यर के मुताबिक “विराट टीम में मौजूद सभी युवा खिलाड़ियों के बेहतरीन उदाहरण है। क्योंकि उनके पास ऊर्जा और ना हार मानने वाला एक स्वभाव है। हम उनसे काफी कुछ सीखते हैं और वह हमें लगातार हर दिन प्रेरित करते हैं। वह इस तरह के इंसान है कि अगर वह आपके पास जब भी होते हैं तो आप उनकी आदतों और रूटीन को अपना लेते हैं। सिर्फ उनका आसपास रहना ही नहीं। बल्कि वह जिस तरह से टीम की कप्तानी करते है। वह भी लगातार लोगों को प्रेरित करती है।

अय्यर ने अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा कि “वह इस समय लगातार कोहली से कप्तानी के गुण सीखने में लगे हुए है। वह अपनी कप्तानी में आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स को पिछले साल 7 साल बाद आईपीएल के प्लेऑफ में ले गए थे।

2018 में सीजन के बीच में गौतम गंभीर की जगह उनको टीम का कप्तान बनाया गया था और 2019 में उन्होंने पूरे सीजन टीम की कप्तानी की थी।

इसी के साथ अय्यर ने कहा कि गौतम भाई खिलाड़ियों सपोर्ट स्टाफ के साथ मेरा तालमेल काफी अच्छा था और खुशकिस्मती से मैंने कप्तान के तौर पर पहले मैच में 40 गेंदों पर 93 रन बनाए थे। इनसे काफी कुछ बदल दिया। फिर सभी लोग मेरी तरफ देखने लगे। सभी को काफी विश्वास था कि मैं टीम को अब अगले स्तर पर ले कर जा सकता हूं।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि निजी तौर पर मेरे लिए वह सबसे ज्यादा मुश्किल नहीं था। क्योंकि मैं अपने दिमाग को इस तरह से तैयार कर चुका था कि अगर मुझे इस स्थिति में लाया जाए तो मुझे क्या करना है। दिल्ली कैपिटल्स एक ऐसी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है।

– मनिका पालीवाल

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुनील छेत्री से लाइव चैट के दौरान जब अनुष्का ने कोहली को कहा “झूठा”

क्रिकेट की दुनिया के वो खिलाड़ी, जिनको लड़कियों ने किया एक्सपोज