आईपीएल 11 में सभी टीमों ने अपनी खिलाडियों का चयन कर लिया है.वही चेन्नई की टीम ने भी अपनी टीम में ब्रावो को एक बार फिर से जोड़ लिया है. ऑलराउंडर खिलाड़ी ब्रावो को आखिरी ओवरों में तेज बल्लेबाजी और खतरनाक गेंदबाजी के लिए जाना जाता हैं । वह त्रिनबागो नाइट राइडर्स (वेस्टइंडीज), एसेक्स (इंग्लैंड), लाहौर कलंदर्स (पाकिस्तान), मेलबर्न रेनिगेड्स (ऑस्ट्रेलिया) जैसे टी20 फेंचाइजियों के लिए भी खेलते है। हाल में दिए इंटरव्यू में उन्होंने चेन्नई की टीम की काफी तारीफ की.
चेन्नई सबसे अच्छी टीम है

चेन्नई की टीम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि
‘‘मैंने जितने भी टी20 टीमों के लिए क्रिकेट खेला है, निजी तौर पर सीएसके उनमें से सबसे बेहतर है। मैं अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा के साथ टीम से जुड़े नए खिलाड़ियों से मिलने को उत्सुक हूं जो अब हमारे परिवार का सदस्य होंगे। हरभजन सिंह, अंबाती नायडू, मुंबई इंडियंस के लिए इन दोनों के साथ खेल चुका हूं, ये उन खिलाड़ियों में शामिल है जिन्हे पीली जर्सी में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।मैं सीएसके के साथ बने रहने पर खुश हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’
“