in

इस बार आईपीएल में इन दो खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी निगाहें, अंडर-19 में कर रहे है कमाल की बल्लेबाजी

एक बार फिर से आईपीएल की नीलामी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इस बार जहाँ कई बड़े खिलाड़ी भी नीलामी में हिस्सा ले रहे है,वही कई युवा खिलाड़ियों पर भी सबकी निगाहें टिक गई है. इस समय अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी कुछ खिलाड़ियों पर सभी नज़रें टिकी हुई है.आइये जानते है उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें इस बार नीलामी में अच्छी खासी रकम मिल सकती है.

शुभम गिल 

भारतीय अंडर-19 टीम के ओपनर बल्लेबाज गिल ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली है। मैच के दौरान शुभम गिल ने एक शॉट तो ऐसा मारा जिसके बाद उनकी तुलना भारतीय कप्तान विराट कोहली से की जाने लगी। पहली बार आईपीएल के नीलामी में शामिल होने वाले इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है, लेकिन इनकी काबलियत को देखते हुए लगता है कि फ्रेंचाइजियों के बीच इनको खरीदने की होड़ जरूर लगेगी।

पृथ्वी शॉ

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से अपनी बल्लेबाजी की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 2017 में अपना पहला रणजी मैच खेलने वाले पृथ्वी शॉ भविष्य में भारतीय टीम से खेलते नजर आ सकते हैं। इतनी छोटी सी उम्र में शॉ जिस तरीके के शॉट खेल रहे हैं, उसे देख क्रिकेट के दिग्गज काफी खुश हैं। शुभम गिल की तरह पृथ्वी शॉ का बेस प्राइस भी 20 लाख है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रहाणे को टीम में न खिलाने को लेकर कोहली के समर्थन में आया ये दिग्गज, रहाणे को टीम से बाहर करने कर दी मांग

सुरेश रैना ने की फॉर्म में वापसी, बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड