in

पृथ्वी शॉ ने फाइनल में जीत दर्ज करने के बाद बताया कि किस वजह से टीम जीत पाई है वर्ल्ड कप

राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच में 8 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया। भारतीय अडंर-19 टीम का ये चौथा विश्व कप खिताब है। टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज मनजोत कालरा ने 101 रनों की मैचविनिंग पारी खेली। मनजोर उनमुक्त चंद के बाद अंडर-19 विश्व कप फाइनल में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। कालरा के अलावा कप्तान पृथ्वी शॉ ने 29 और शुबमन गिल ने 31 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि इस जीत के असली नायक अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ है।

राहुल द्रविड़ को दिया श्रेय 

मैच जीतने के बाद बात करते हुए शॉ ने कहा कि इस समय मैंने अपने भाव को बता नही सकता हूँ.मुझे टीम पर गर्व है. इस जीत का श्रेय सपोर्ट स्टाफ को जाता है,उन्होने दो साल से बहुत मेहनत की है. राहुल द्रविड़ महान खिलाड़ी है. हम उन्हें खुद द वाल कहते है. 

वही मैच को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मनजोत ने अच्छा शानदार शतक बनाया है. गिल ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी की है.वही दोनों तेज़ गेंदबाज़ कमलेश और मावी ने पुरे वर्ल्ड कप में अच्छा किया है. 

 

 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप में मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड मिलने के बाद किया बड़ा ऐलान,भविष्य में करना चाहते है ये काम

वर्ल्ड कप जीतने के बाद राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए दी सलाह, कही ये बड़ी बात