न्यूजीलैंड में चल रहे अंडर 19 विश्व कप 2018 को भारत ने जीत लिया इस जीत के साथ ही भारत ने सबसे ज्यादा चार बार यह खिताब जीतने का विश्वरिकॉर्ड भी बना दिया। भारत के इन नौनिहालों की इस बड़ी उपलब्धि पर बीसीसीआइ ने भी इन खिलाड़़ियों को इनामी राशि का एलान कर दिया है।
कोच और खिलाड़ियों को मिलेगा ईनाम

बीसीसीआई ने अंडर 19 क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को 50 लाख रूपयों के पुरस्कार का एलान किया है तो वहीं विश्वविजयी अभियान से लौटे इन खिलाड़ियों को 30-30 लाख और इनके साथ न्यूजीलैंड विश्वविजय अभियान पर गये हुए सपोर्टिंग स्टाफ को भी 20-20 लाख रूपये इनाम देने की घोषणा की है।