in

राहुल द्रविड़ ने एक बार फिर से किया कुछ ऐसा जिससे आप के दिल में बढ़ जाएगी इस खिलाड़ी के लिए इज्जत

भारत ने हाल में ही अंडर-19 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया है. इस वर्ल्ड कप में भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार वर्ल्ड कप कब्ज़ा किया है. वही वर्ल्ड कप जीतने के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और स्टाफ को अवार्ड देने की बात कही थी. इस अवार्ड को लेकर राहुल द्रविड़ ने एक बार फिर से आवाज़ उठा दी है वो चाहते है कि कोच, खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को बीसीसीआई बराबर इनामी राशि दे.

बीसीसीआई ने की थी ईनामी राशि की घोषणा 

टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद बीसीसीआई ने कोच राहुल द्रविड़ को 50 लाख, खिलाड़ियों को 30 लाख और सपोर्टिंग स्टाफ को 20 लाख रु. देने का ऐलान किया था. हालांकि कोच राहुल द्रविड़ इनामी राशि में भेदभाव से खुश नहीं हैं.

राहुल द्रविड़ ने कर दी ये बड़ी मांग 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबरों की मानें तो राहुल द्रविड़ चाहते हैं कि सभी को बराबर इनाम मिलना चाहिए क्योंकि इस जीत में सभी ने योगदान दिया है. सोमवार को न्यूजीलैंड से मुंबई लौटने के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल द्रविड़ ने इशारों ही इशारों में ये बात भी कही. राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ” मीडिया का पूरा ध्यान मुझ पर था जिससे मुझे थोड़ा सा अजीब लगा. लेकिन टीम इंडिया को सपोर्ट स्टाफ और सभी अच्छे लोगों की वजह से जीत मिली. मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता लेकिन सपोर्ट स्टाफ ने भी जीत में अहम योगदान दिया.”

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वेबसाइट बंद होने के बाद अब बीसीसीआई ने उठाया एक आर बड़ा कदम, जल्द ही कर सकती है ये बड़ा बदलाव

पृथ्वी शॉ ने बताया किस वजह से पहनते है 100 की जर्सी, वजह जानकार आप भी रह जाएँगे हैरान