न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप में जीत का परचम लहराने वाले टीम इंडिया के कप्तान पृथ्वी शॉ 100 नंबर की जर्सी पहन कर मैदान में उतरते हैं. वर्ल्ड कप जीतने के बाद पृथ्वी शॉ ने 100 नंबर की जर्सी पहनने का राज़ खोला.
इस वजह से पहनते हो ये जर्सी

इंडियन एक्सप्रेस से ख़ास बातचीत में पृथ्वी शॉ ने कहा कि उनके 100 नंबर की जर्सी पहनने के पीछे कोई अंधविश्वास नहीं है. दरअसल, ये अंक उनके नाम से मेल खाता है इसीलिए उन्होंने 100 नंबर की जर्सी पहनी है.
पृथ्वी शॉ ने इंडियन एक्सप्रेस को बयान दिया, ‘मुझे ये नंबर पसंद है. हिंदी में सौ मेरे सरनेम शॉ से काफी मेल खाता है.’ वैसे आपको बता दें पृथ्वी शॉ ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में कोई शतक नहीं लगाया. उन्होंने टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वाधिक स्कोर 94 रन रहा, जो कि उनके बल्ले से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ पहले मैच में निकला था.