in ,

अंडर-19 टीम के इस स्टार गेंदबाज पर लगा ये बड़ा आरोप, आईसीसी में कर दी गई है शिकायत

न्यूजीलैंड की धरती पर अंडर-19 वर्ल्डकप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया का एक सितारों गलत कारणों से खबरों में है. ये खिलाड़ी हैं अनुकूल रॉय. बिहार के रहने वाले और झारखंड की ओर से खेलने वाले अनुकूल रॉय पर आरोप लगाया गया है कि वह ओवरएज होने के बावजूद अंडर-19 वर्ल्डकप में खेले. राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने चौथी बार वर्ल्डकप अपने नाम किया है, लेकिन ये विवाद उसके पूरे जश्न को फीका कर सकता है.

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में अनुकूल रॉय ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. बाएं हाथ के इस फिरकी गेंदबाज ने 6 मैच में 14 विकेट हासिल किये. अनुकूल को अंडर-19 टीम में उस समय जगह मिली, जब इंग्लैंड दौरे राहुल द्रविड़ उनके प्रदर्शन से जमकर प्रभावित हुए.

आदित्य वर्मा ने किया है खुलासा 

अब अनुकूल की उम्र को लेकर आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का खुलासा करने वाले याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा ने नया चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने बीसीसीआई के एक्टिंग सेकेर्ट्री अमिताभ चौधरी पर आरोप जड़ते हुए कहा कि बीसीसीआई ने बिना अनुकूल उम्र जाने उसे वर्ल्डकप में खेलने की इजाजत दी. उन्होंने इसके लिए अमिताभ चौधरी को जिम्मेदार बताया.वर्मा ने यह भी दावा किया कि अनुकूल रॉय को 2017 में उम्र का सही प्रमाण नहीं साबित कर पाने के कारण बीसीसीआई ने दोषी ठहराया था. उस समय अमिताभ चौधरी झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे.

आदित्य वर्मा ने आईसीसी को भी भेजा पत्र

 


आदित्य वर्मा ने इस मामले में आईसीसी को भी एक पत्र भेजा है. इसमें उन्होंने लिखा है कि “अनुकूल रॉय को 2017 में आयु प्रमाण में सही साबित नहीं कर पाने के कारण बीसीसीआई ने दोषी पाया था.  अब अमिताभ चौधरी बीसीसीआई के एक्टिंग सेकेर्ट्री हैं, जिन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए रॉय को झारखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में खिलाया. आदित्य वर्मा ने मामले पर आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर और बीसीसीआई के प्रशासको की समिति के सदस्य विनोद रॉय ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एक नोटिस जारी कर दिया है.

 

अनुकूल रॉय को आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है. आदित्य वर्मा का आरोप है कि चौधरी के प्रभाव के कारण ही अनुकूल रॉय को अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए चुना गया. तब अमिताभ चौधरी बीसीसीआई जूनियर सिलेक्शन कमेटी के संयोजक थे. एएनआई से बातचीत करते हुए आदित्य वर्मा ने कहा, अमिताभ चौधरी बोर्ड के एक्टिंग सेक्रेटरी हैं. सभी जानते हैं कि वह कितने कानून तोड़ने वाले व्यक्ति हैं. मैंने इस मामले में सीओए को कई बार पत्र लिखा. लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया.

उन्होंने आरोप लगाया कि 2016 में खुद बीसीसीआई ने अनुकूल रॉय को अंडर19 में खेलने से मना किया था. लेकिन चौधरी के कारण वह फिर से टीम में शामिल हो गए. बीसीसीआई में सीओए राहुल जोहरी समेत सभी चौधरी के इशारों पर नाचते हैं. आदित्य वर्मा ने कहा कि वह सीओए विनोद राय से इस मामले में न्याय चाहते हैं.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे चौथे वन डे में मैच में टूट सकते है ये बड़े रिकॉर्ड

विराट कोहली से डर गया ये महान तेज़ गेंदबाज़, कहा कोहली के सामने गेंदबाज़ी करना मेरे लिए भी नही होता आसान