भारत के कप्तान विराट कोहली इस समय अपने करियर की सबसे अच्छी फॉर्म में है. कोहली हर मैच में कुछ न कुछ रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे है. हाल में ही विराट कोहली को लेकर पकिस्तान के महान तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनके लिए भी कोहली के सामने गेंदबाज़ी करना आसान काम नही होता.
मुझे भी परेशानी होती
![]()

कोहली की बल्लेबाज़ी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि,”
क्रिकेट में फिटनेस का काफी महत्व है और ये किसी भी खिलाड़ी के लिए काफी मायने रखता है। एक खास समय में बल्लेबाज को पता हो जाता है कि रन कैसे बनाने हैं और विराट को इस बात का अंदाजा 2-3 वर्ष पहले ही हो चुका था कि किस गेंदबाज के खिलाफ कैसे शॉट्स खेलने हैं और जैसी भी परिस्थिति हो उसके साथ सामंजस्य कैसे बिठाना है। विराट को बल्लेबाजी करते हुए देखना अपने आप में शानदार है। अकरम ने कहा कि जब मैं उन्हें खेलते हुए देखता हूं और सोचता हूं कि अगर मैं युवा होता तो विराट के खिलाफ कहां गेंदें फेंकता तो मुझे लगता है कि उनके खिलाफ गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होता। “