भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज चौथा वन डे मैच खेला जाएगा.इस मैच में जहाँ साउथ अफ्रीका सीरीज में बने रहने के लिए जीतना चाहेगी. वही भारत इस मैच को जीत कर सीरीज पर कब्ज़ा करना चाहेगी. इसके अलावा इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड टूट सकते है. आइये डालते है इन रिकार्ड्स पर एक नज़र:

- टीम इंडिया अगर जोहान्सबर्ग में जीत जाती है तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके घर में ये भारत की पहली द्विपक्षीय सीरीज जीत होगी.
- दक्षिण अफ्रीका में खेली द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज कीथ आर्थरटन (12) हैं। टीम इंडिया के रिस्ट स्पिनर युजवेंद्र चहल इस सीरीज में अब तक 11 विकेट ले चुके हैं, वहीं कुलदीप यादव के नाम 10 विकेट हैं। ऐसे में दोनों में से कोई एक स्पिनर जोहान्सबर् वनडे में कीथ का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है।.
- टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादवअब तक कुल 32 वनडे विकेट ले चुके हैं। कुलदीप को माइकल बेवन को पीछे छोड़ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज बनने के लिए 5 और विकटों की जरूरत है।
- महेंद्र सिंह धोनी अब भी वनडे में 10,000 रनों के आंकड़े से 88 रन दूर हैं। धोनी (9,912) ने केपटाउन वनडे में केवल 10 रन बनाए थे। धोनी अगर जोहान्बर्ग में 88 रनों की पारी खेल जाते हैं तो वो वनडे में 10,000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय और 12वें क्रिकेटर बन जाएंगे.
- टीम इंडिया के नए चौथे नंबर के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी एक बड़े कीर्तिमान से 88 रन दूर हैं। रहाणे जोहान्सबर्ग में 88 रन बनाकर वनडे में 3,000 का आंकड़ा पार कर लेंगे। रहाणे ऐसा करने वाले 20वें भारतीय बल्लेबाज होंगे.
- भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के करियर का 100वां वनडे मैच होगा। धवन भारत के लिए 100 वनडे मैच खेलने वाले 34वें क्रिकेटर बनेंगे। 99 वनडे मैचों के बाद धवन के बनाए 4,200 रन किसी भी भारतीय खिलाड़ी के लिए 99 वनडे मैचों के बाद बनाए सबसे ज्यादा रन हैं.
- अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर अपने 50 वनडे कैच पूरे करने से एक कदम दूर हैं। ऐसा करते ही मिलर वनडे में 50 कैच लेने वाले 12वें दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर बन जाएंगे