पिछले मैच में शिकस्त झेलने वाली भारतीय टीम बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पांचवें एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जीत दर्ज कर यहां पहली वनडे सीरीज अपने नाम करके इतिहास बनाने की कोशिश करेगी. इस छह मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 3-1 से आगे है. वह चाहेगी कि वह इस बढ़त का फायदा उठाये. ऐसे में आइये जानते है इस मैच में कौन से बड़े रिकॉर्ड बन सकते है:
इन पांच रिकॉर्ड पर विराट एंड कंपनी की नजर होगी…

1. भारत अब तक यहां एक बार भी सीरीज नहीं जीत पाया है. एक मैच जीतते ही वह 26 साल से चल आ रहे हार के सिलसिले को खत्म कर सीरीज जीतने का कारनामा कर दिखाएगा. सीरीज में टीम इंडिया अभी 3-1 से आगे है.
2. पोर्ट एलिजाबेथ में अब तक जितनी भी बार भारत खेला है, उसे यहां हार का मुंह ही देखना पड़ा है. 26 साल में भारत यहां पर 4 मैच खेला है. इन सभी मैचों में उसे हार का ही मुंह देखना पड़ा है. अब विराट कोहली इस हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेंगे.
3. धोनी इस मैच में 10 हजार रन पूरे कर सकते हैं. वह इस समय 9954 वनडे रन बना चुके हैं. अब 10 हजार रन पूरे करने के लिए उन्हें 46 रनों की और जरूरत है. ऐसा करते ही वह कुमार संगकारा के बाद दूसरे विकेटकीपर होंगे, जो वनडे में इस स्कोर को छुएगा. भारत के वह चौथे खिलाड़ी होंगे, जो 10 हजार के आंकड़े को छुएगा.
4. युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव दोनों अब तक सीरीज में 12-12 विकेट ले चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका में अब अगर ये और विकेट लेते हैं तो किसी भी स्पिनर द्वारा वनडे सीरीज में लिए गए ये सबसे ज्यादा विकेट होंगे.
5. विराट कोहली अगर इस मैच में दो और कैच लपक लेते हैं तो दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच किसी भी वनडे सीरीज में विकेटकीपर के अलावा सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. कोहली के नाम इस समय 16 कैच हैं. सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड 19 कैच के साथ ग्रीम स्मिथ के नाम है. दूसरे नंबर पर 17 कैच के साथ राहुल द्रविड़ हैं.