भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल जीत लिया है. वर्ल्ड कप में जीत के बाद राहुल द्रविड़ की कोचिंग की काफी तारीफ की जा रही है.ऐसे में राहुल द्रविड़ ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए युवा खिलाड़ियों को भविष्य के लिए सलाह दी.
मुझे उम्मीद है कि वो आगे भी ऐसा करेंगे

द्रविड़ ने कहा, ‘जिस तरह इन युवा खिलाड़ियों ने मेहनत की उस पर मुझे गर्व है।’ जब द्रविड़ बात कर रहे थे तो टीम के खिलाड़ी पीछे खुशी से झूम रहे थे, ऐसे में उन्हें बोलने में काफी परेशानी हो रही थी।
वही आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह इन खिलाड़ियों के जीवन का अब तक का सबसे यादगार लम्हा है लेकिन मैं यह नहीं चाहता कि यह आखिरी हो। इन्होंने अभी काफी कुछ हासिल करना है। इनकी पहचान सिर्फ इस टूर्नमेंट तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए। बेशक सभी खिलाड़ियों को भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता लेकिन अगर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी वे अच्छा प्रदर्शन कर पाए तो यह बड़ी उपलब्धि होगी।
वही आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस जीत के पीछे सपॉर्ट स्टाफ की भी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि उन सबके नाम लेना संभव नहीं लेकिन पिछले करीब एक-डेढ़ साल से हम इसके लिए मेहनत कर रहे थे और आज यह मेहनत रंग लायी है।