क्रिकेट की सबकी फेवरेट T20 लीग यानी आईपीएल का आगाज हो चुका है। आपको बता दें हैं कि कल आईपीएल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में भिड़ंत देखी गई थी। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। वहीं आज यह मैच आईपीएल की दो नई टीमों के बीच होगा जिसमें लखनऊ सुपर जॉइंट और गुजरात टाइटल खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि दोनों की ही टीमों में कई सारे मैच विनर भी शामिल है
गुजरात कर सकती है इस जोड़ी के साथ ओपनिंग
गुजरात की पारी की शुरुआत शुभ मंगल और अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमान उल्लाह गुरबाज कर सकते हैं। आपको बता दें कि दोनों फॉर्म में होने पर किसी भी गेंदबाजी में हालत ख़राब करने में माहिर हैं। वैसे आपको बता दें कि वानखेड़े स्टेडियम पर गेंदबाजों को उछाल मिल सकती है जिससे इन्हें सावधान रहना बेहद जरूरी है। गुजरात की टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया गया है जिन्हें वानखेडे स्टेडियम और मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए काफी अनुभव प्राप्त है।

बल्लेबाजी में माहिर है गुजरात के खिलाड़ी
पांड्या छक्के जड़ने में उस्ताद है तो हार्दिक को बल्लेबाजी के दौरान सबसे ऊपर आकर खेलना होगा। इस तरह राहुल तेवतिया भी आईपीएल में एक मैच के चमत्कार ठप्पा हटाने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीँ वह इस बात को तो पहले ही बता चुके हैं कि बतौर बल्लेबाज अधिक जिम्मेदारी होती है मैच में खेलने के दौरान ऑल राउंडर विजय शंकर के 4 ओवर भी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। यह तीनों अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं और गुजरात को उम्मीद होगी कि यह एक इकाई के रूप में सोमवार के दिन अच्छा प्रदर्शन करें।

शुभमन बन सकते हैं बड़े हथियार
शुभ्मन गिल बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनकी क्लासिक बल्लेबाजी के सभी लोग दीवाने हैं। जब वह अपनी लय में होते हैं तो किसी भी गेंदबाज के छक्के छुड़ा देते हैं। उनके पास विकेट पर टिके रहने की बेहतरीन क्षमता है उन के खतरनाक खेल को देखते हुए गुजरात टाइटस टीम ने अपने खेमे में उन्हें शामिल किया है ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए बड़े हथियार साबित हो सकते हैं।
शमी होंगे गेंदबाजी में राजा
कर्नाटक के अभिनव मनोहर और डेविड मिलर मध्यक्रम में उतरेंगे गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ही नेतृत्व संभालेंगे। वह अपने प्रदर्शन के दम पर साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप की टीम के चयन का दाव करना चाहेंगे। लेग स्पिनर राशिद खान भी मैच विनर खिलाड़ी हैं। आपको बता दें कि जिन्हें वानखेड़े स्टेडियम पर गेंदबाजी में मजा भी आता है।


