in , ,

गुजरात टाइटंस ने राशिद खान पर सौंपी ये बड़ी जिम्‍मेदारी, पांड्या के साथ मिलकर मचाएंगे धमाल

गुजरात टाइटस आईपीएल में अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपको बता रहे हैं कि यह टीम से लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ खेलने के लिए आज मैदान में उतरेगी। लखनऊ और गुजरात अपना पहला मैच आज के दिन खेलने वाली है। हालांकि गुजरात टाइटस ने मैच से पहले ही राशिद खान को अपना उप कप्तान घोषित कर दिया है। राशिद खान लीडरशिप में नई नहीं है। वह इंटरनेशनल स्तर पर अफगानिस्तान का कई बार मैचों में नेतृत्व कर चुके हैं आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले गुजरात टाइटस ने राशिद खान को 15 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था।

गुजरात टाइटस ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर राशिद खान के उप कप्तान बनने की घोषणा कर दी है। फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांडे और राशिद खान का हंसते हुए एक फोटो शेयर किया है और कैप्शन लिखा है एक और नए सीजन में राशिद खान हमारे उप कप्तान होने वाले हैं।

पांडेय के साथ खेले के लिए बेहद एक्साइटेड हैं राशिद।
इस बीच राशिद खान ने बयान दिया है कि उनका ध्यान हार्दिक पांड्या के साथ और नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलने पर है। दोनों ने पहले कभी भी एक साथ नहीं खेला दोनों ने आईपीएल में नई नई फ्रेंचाइजी उनके साथ ही खेला है। मगर लेग स्पिनर ने कहा है कि गुजरात की कप्तान में काफी सकारात्मक ऊर्जा है।

राशिद खान ने बोरिया मजूमदार के शो बैकस्टेज विद बोरिया पर बातचीत करते हुए यह भी कहा था कि हार्दिक पांड्या एक बेहतरीन इंसान है हमने पहले कभी साथ नहीं खेला। लेकिन दोस्ती और हमारे बीच जो रिश्ता है उसमें महसूस होता है कि हम सालों से साथ खेल रहे हैं वह व्यक्ति अच्छा है और हमेशा खेल के बारे में बात करेंगे। उनकी मानसिकता के बारे में बात करें तो वह सकारात्मक ऊर्जा के साथ मैदान पर आते हैं।

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुजरात टाइटंस की टीम के पास है ये तुरुप का इक्का, लखनऊ टीम की हालत ख़राब करने के लिए अकेला ही है काफी

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल से मुंबई को हारना पड़ा बहुत महंगा, रोहित पर लगा लाखों का जुर्माना