in

शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप में मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड मिलने के बाद किया बड़ा ऐलान,भविष्य में करना चाहते है ये काम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का आज फाइनल खेला जा रहा है.जहाँ आज ऑस्ट्रेलिया ने आज टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया. वही आज दोनों टीम ने अपनी टीम में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नही किये थे.

 

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ हुए फेल 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जेसन संघा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय तेज गेंदबाजों ने पारी की शुरुआत से ही बल्लेबाजों पर पूरा दबाव बनाकर रखा। इशान पॉरेल ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 52 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को चलता किया। पहले छठें ओवर की पहली गेंद पर पॉरेल ने मैक्स ब्रायंट को 28 के स्कोर पर नागरकोटी के हाथों कैच आउट कराया। जिसके बाद दसवें ओवर की आखिरी गेंद पर जैक एडवर्ड्स भी अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए।

यहां से कप्तान जेसन संघा ने पारी को संभालने के कोशिश की लेकिन नागरकोटी ने 12वें ओवर में उनका विकेट निकाल भारत को बड़ी सफलता दिलाई। 59 पर 3 विकेट खोने के बाद जॉनथन मेरलो और परम उप्पल ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच एक छोटी साझेदारी बनी, जिसे 29वें ओवर में अनुकूल रॉय ने तोड़ा। रॉय ने ओवर की पांचवी गेंद पर उप्पल को चलता किया। इसके बाद विकेटों का सिलसिला लगातार जारी रहा। हालांकि जॉनथन की अर्धशतकीय पारी की मदद से विपक्षी टीम 216 के स्कोर तक पहुंच सकी।

 

भारत ने हासिल किया लक्ष्य 

भारत ने आज मनजोत कालरा के शानदार शतक की दम पर भारत ने 8 विकेट से हरा दिया. मनजोत ने 101 रन की पारी खेली थी. उनके अलावा हर्विक 47 रन बनाए. वही मनजोत उन्मुक्त चंद के बाद फाइनल में शतक लगाने वाले दुसरे बल्लेबाज़ बन गए है.

शुभमन गिल अब आईपीएल में अच्छा करना चाहते है 

वर्ल्ड कप में मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड मिलने केबाद मीडिया से बात करते हुए गिल ने कहा कि मुझे टीम पर गर्व है. हम बहुत भाग्यशाली है कि राहुल द्रविड़ हमारे कोच है. राहुल सर ने मुझे कहा था कि मुझे अपना गेम खेलना चाहिए,वही मुझे बड़े शॉट नही लगाना है. काफी अच्छा समय यहाँ बिता है. ये मेरे लिए काफी ज्यादा उत्साहित करने वाला है. उम्मीद करता है हूँ कि आईपीएल में भी अच्छा करूँगा.

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने के बाद मनजोत ने किया बड़ा खुलासा, इस वजह से खेल पाए यादगार पारी

पृथ्वी शॉ ने फाइनल में जीत दर्ज करने के बाद बताया कि किस वजह से टीम जीत पाई है वर्ल्ड कप