इस बार आईपीएल के 11वें सीजन की नीलामी 27, 28 जनवरी को बैंगलोर में होगी। इस नीलामी में कुल 578 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमें 298 खिलाड़ी पहली बार नीलामी में उतर रहे हैं। ऐसे में इस बार आईपीएल में अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिलाड़ी भी इस नीलामी में हिस्सा ले रहे है. कप्तान पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, हिमांशु राणा, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और हार्विक देसाइ बैंगलोर में शनिवार और रविवार को होने वाली नीलामी का हिस्सा होंगे। ऐसे में राहुल द्रविड़ ने टीम के खिलाडियों को नीलामी से पहले सलाह दी है.
वर्ल्ड कप पर ध्यान दे खिलाड़ी
![]()

द्रविड़ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘इस बात से छिपा नहीं जा सकता कि नीलामी हो रही है। ये दिखावा करने की जरूरत नहीं है कि हमें इसके बारे में नहीं पता है। हमने इस पर बात की है। हमें फोकस अहम चीजों पर रखना है, छोटे नहीं। आईपीएल नीलामी पर लड़कों का वश नहीं है । एक या दो नीलामी से उनके कैरियर पर कोई दीर्घकालिन असर नहीं पड़ेगा। नीलामी तो हर साल होगी लेकिन हर साल उन्हें भारत के लिये संभवत: विश्व कप सेमीफाइनल खेलने का मौका नहीं मिलेगा।’’