दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ वंडर्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने स्टंप तक एक विकेट खोकर 49 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने पांचवें ओवर में पहला विकेट खो दिया, जब वर्नॉन फिलेंडर की गेंद पर पार्थिव पटेल कैच आउट हो गए।

भारत की तरफ से मुरली विजय और केएल राहुल क्रीज पर बने हुए हैं। दूसरी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया मैच 42 रनों की बढ़त पर है। दक्षिण अफ्रीका टीम ने अपनी पहली पारी में 194 रन बनाए हैं। टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। बुमराह ने 18.5 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट लिए, जो कि बुमराह के टेस्ट करियर का पहला पांच विकेट हॉल है।
भारत की तरह ही मेजबान टीम के सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 61 रन हाशिम अमला ने बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 121 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए। उनके अलावा वर्नोन फिलेंडर ने 35 रनों का पारी खेली। वहीं नाइटवॉचमैन कागिसो रबादा ने 30 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार को तीन सफलताएं मिलीं। ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को एक-एक विकेट मिला।