भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज पांचवां वन डे मैच खेलाजा रहा है. एक तरफ जहाँ साउथ अफ्रीका इस मैच कोजीत कर सीरीज में बने रहना चाहेगी. वही भारत इस मैच को जीत कर अजेय बढ़त बनाना चाहेगा. ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी ज्यादा महत्त्वपूर्ण होने वाला है.
पोर्ट ऐलिजाबेथ की पिच है स्लो

अगर पोर्ट ऐलिजाबेथ की पिच की बात करे तो इस मैदान को हमेशा से ही स्लो विकेट के लिए जाना जाता है. आप को जानकार हैरानी होगी कि इस पिच पर पिछली 5 इनिंग का औसत स्कोर 227 रन रहा है. ऐसे में दोनों ही टीम इस मैच में दो दो स्पिनर्स भी खिला सकती है.
टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया
साउथ अफ्रीका के कप्तान मार्करम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. वही उन्होंने अपनी टीम भी बदलाव किये.
साउथ अफ्रीका की टीम :: ऐडन मार्कराम (कप्तान), हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, , लुंगीसानी एनगिडी, एंडिले फेलुकवायो, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स.
इंडिया की टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर,, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, , भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह