in ,

एंडिले फेहलुकवायो ने मैच से पहले बोल दिए बड़े बोल, कही ये बड़ी बात

तेज गेंदबाज एंडिले फेहलुकवायो का मानना है कि साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के खिलाफ अपनी गलतियों से सबक लेकर पांचवें वनडे मैच में मैदान पर उतरेंगे. भारत के रिस्ट स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव सीरीज में पहली बार चौथे वनडे मैच में महंगे साबित हुए.

हम कड़ी मेहनत कर रहे है 

फेहलुकवायो ने कहा, ‘‘पिछले मैच के बाद हम अच्छी लय में हैं. इस जीत से हमें काफी आत्मविश्वास मिला और खिलाड़ी नेट्स पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हमारी ट्रेनिंग काफी स्पिन के खिलाफ है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सकारात्मक होने की कोशिश कर रहे थे. हम अच्छी स्थिति में आए और गेंद को समझते हुए सीधे खेलने का प्रयास किया.’’

पांचवें वनडे मैच की पिच भूरी नजर आ रही है जो डरबन में पहले मैच की तरह दिख रही है. पारंपरिक तौर पर यहां की पिच से स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है.

हमने तैयारी की है 

photo credit: bcci

फेहलुकवायो ने कहा, ‘‘हम अच्छा विश्लेषण कर रहे हैं और हमारे पास अच्छी रणनीति है. बेशक हालात अलग थे. हमारे ड्रेसिंग रूम में रणनीति बनाई है कि हम सकारात्मक रहेंगे और रन बनाने की कोशिश करेंगे.’’

मैच के विकेट के बारे में फेहलुकवायो ने कहा, ‘‘हम इसके लिए अलग से ट्रेनिंग करते हैं. खिलाड़ियों को पता है कि उनकी व्यक्तिगत रणनीति क्या है और उन्हें क्या करने की जरूरत है. मुझे लगता है कि बल्लेबाजी करते हुए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप गेंद को देखो और हमारी राणनीति को अंजाम देने का प्रयास करो.’’

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल से पहले खेला अपना सबसे बड़ा दांव, इस दिग्गज खिलाड़ी को एक बार फिर से जोड़ा टीम से

टॉस जीत कर साउथ अफ्रीका ने लिया गेंदबाज़ी करने का फैसला, वही टीम में कर दिए ये बड़ा बदलाव, टीम से स्टार खिलाड़ी हुए बाहर