in ,

धवन के साथ बदतमीजी करने की सजा कगिसो रबाडा को मिली, आईसीसी ने सुनाई ये कड़ी सजा

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पर भारत के खिलाफ पांचवें वनडे मैच में आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के कारण मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। रबाडा को एक डीमेरिट अंक भी दिया गया है। उन्हें मंगलवार देर रात खेले गए मुकाबले में आईसीसी की आचार संहिता के स्तर एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

सुनाई गई सजा 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बयान के अनुसार रबाडा ने भारतीय पारी के आठवें ओवर में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आउट कर उन्हें पवेलियन जाने का इशारा किया था और साथ ही उनके खिलाफ कमेंट्स भी किए थे। रबादा पर ग्राउंड अंपायर इयान गाउल्ड, शॉन जॉर्ज और तीसरे अंपायर अलीम दार के अलावा चौथे अंपायर बोंगनी जेले ने अनुच्छेद 2.1.7 के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

मैच के बाद रबाडा ने अपन गलती को मानते हुए आईसीसी मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट द्वारा दी गई सजा को कबूल कर लिया। इस वजह से किसी भी आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कुलदीप-चहल नही ये खिलाड़ी रहा है कोहली के लिए लकी चार्म, टीम में शामिल होते ही बदल दिया टीम का भाग्य

आईपीएल 11 का बिगुल बजा, जानिए इस कहा होगा आईपीएल का फाइनल मुकाबला