दक्षिण अफ्रीका के कोच ओटिस गिब्सन ने कहा कि उनके पास इस हार के लिये कोई बहाना नहीं है जिससे उन्हें आगे के लिए काफी कुछ सोच विचार करना होगा। पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पांचवें वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से हराकर भारत ने दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर पहली सीरीज में जीत हासिल की। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने छह मैचों की सीरीज में 4-1 से अजेय बढ़त बना ली।
हम उन्हें अच्छे नही खेले है

गिब्सन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैंने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से कहा था कि हम बहाने नहीं बनाएंगे लेकिन बेहतर करने की कोशिश करेंगे। भारत के खिलाफ मिली हार ने हमें आगे सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। मैं जानता हूं कि हम विश्व कप पर ध्यान लगाए हुए हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि आज जो आपने टीम देखी, वह उस टूर्नामेंट में जाएगी।”
इंग्लैंड में नही होगा इतना टर्न